पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपसी प्रेम और भाईचारे से एकजुटता का दें संदेश

आपसी प्रेम और भाईचारे से एकजुटता का दें संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी . सैन जयंती पर सैन समाज के लोगों को संबोधित करते लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान अध्यक्ष।

गंगापुर सिटी | सैन समाज की ओर से शुक्रवार को सैन जयंती महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि लक्ष्मी देवी सेवा संस्थान के अध्यक्ष व समाजसेवी संतोष दुबे ने कहा कि सभी के लिए अपना-अपना धर्म सर्वोपरी है लेकिन धर्म और जाति से ऊपर उठकर सभी को आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को बनाए रखते हुए एकजुटता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने सैन समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा को भी रवाना किया। इससे पहले समाज के लोगों द्वारा समाजसेवी संतोष दुबे का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

हवाई सेवा शुरू होने से पूरा हुआ अटलजी का सपना : सवाई माधोपुर से दिल्ली के बीच नियमित हवाई सेवा शुरू होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा ने कहा कि यह उनका और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का सपना था जो अब जाकर साकार हुआ है।

खबरें और भी हैं...