पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान

विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी . विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में मौजूद विधायक व ग्रामीण।

नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक मानसिंह गुर्जर व पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

विधायक ने सलेमपुर के मोतीपुरा गांव में पहुंचे जहां ग्रामीणों ने विधायक मानसिंह गुर्जर व सभापति बोहरा का अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने पानी की समस्या से अवगत कराया जिस पर विधायक ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता कर गांव में 3 टैंकरों से जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। इस दौरान जीतू मोतीपुरा ने रैगर मोहल्ला व रामदेव मंदिर पर हैंडपंप लगाने की विधायक से मांग की जिस पर विधायक ने 2 हैंडपंप लगवाने की घोषणा की। साथ ही इस दौरान ग्रामीणों ने मोतीपुरा से जलोखरा जयपुर मैन हाइवे तक सड़क स्वीकृत कराने पर विधायक का आभार जताया। विधायक ने गांव में नाली बनवाने के सरपंच बाबूलाल रैगर को निर्देश दिए। मीडिया प्रभारी आरसी गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हररूप पटेल, प्रकाश पटेल, जीतू मोतीपुरा, रामकरण, धर्मेंद्र, गौरव, फतेहसिंह मास्टर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...