पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे मजदूर संघ की इंजीनियरिंग शाखा ने सौंपा समस्याआें का ज्ञापन

रेलवे मजदूर संघ की इंजीनियरिंग शाखा ने सौंपा समस्याआें का ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी | रेलवे मजदूर संघ की इंजीनियरिंग शाखा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नेशनल फैडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैंस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर.पी. भटनागर को ज्ञापन सौंपा। इंजीनियरिंग शाखा सचिव राजू लाल गुर्जर ने बताया कि ट्रेकमेनों के कार्य का जो विधान बनाया है व 75 वर्ष पहले बना है जिसे आज बदलने की जरूरत है। इसके अलावा ट्रेकमेनों की तरह ट्रैक पर कार्य करने वाले लुहार, वेल्डर, स्मॉल ट्रैक मशीन ऑपरेटर, सिग्नल विभाग के कर्मचारियों के लिए भी हार्ड ड्यूटी भत्ते की मांग की। उनका कहना था कि गर्मियों में ट्रैकमैन को 11 घंटे ट्रैक साइड पर रहना पड़ता है जबकि उन्हें 8 घंटे ड्यूटी का ही वेतन दिया जाता है। उन्होंने कार्य स्थल पर छाया व पानी आदि की सुविधा की मांग की है। ज्ञापन देने वाले राजू लाल गुर्जर, बृजेश जागा, रामोवतार मीणा, शिव प्रकाश गुर्जर, बलराम आदि मौजूद थे।

डीएसओ ऑफिस के पास बना नाला खतरनाक, ढकवाने की मांग
सवाई माधोपुर| कलेक्ट्रेट में स्थित जिला रसद अधिकारी कार्यालय जाने के लिए लोगों को सीढ़ियों से चलकर जाना पड़ता है। इन सीढ़ियों के पास पानी निकासी के लिए नाला बना हुआ है, जो ढका हुआ नहीं है। डीएसओ कार्यालय जाने वाले लोगों ने बताया कि यह नाला ढका हुआ नहीं होने के कारण वृद्ध जनों को कार्यालय आने-जाने के लिए काफी परेशानी होती है।

खबरें और भी हैं...