दुष्कर्म के आरोपितों को मिले फांसी की सजा
गंगापुर सिटी , जम्मू के कठुआ में आठ साल की बालिका से ज्यादती के आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने के संबंध में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते लोग।
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
शहर के कुछ लोगों ने कठुआ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए इस संबंध में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
हाशिम खेलदार, धर्मराज, गुफरान अहमद, नगेन्द्र, अजय, ईश्वर, दानिश खेलदार, दिनेशचंद, संदीप कुमार, शाकिर खान, इमरान खान व भंवरसिंह आदि ने बताया कि कठुआ में प्रशासन की लापरवाही से देश को शर्मसार करने वाली दुष्कर्म की घटना हुई। उन्होंने कहा कि 8 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उन्होंने इस मामले के आरोपितों को तत्परता से गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।