डिनर सेट पाकर खुश हुए दंपती
गंगापुर सिटी . पार्वती को भास्कर कार्यालय में उपहार देते ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा।
गंगापुर सिटी | भास्कर की जीतो 15 करोड़ उपहार योजना के तहत लकी ड्रॉ में डिनर सेट विजेता महिला को शुक्रवार को भास्कर कार्यालय में उपहार दिया गया। पति के साथ आई महिला को जैसे ही ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने उपहार प्रदान किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस मौके पर महिला ने कहा कि वे शुरू से भास्कर की पाठक रहीं हैं तथा मधुरिमा, संपादकीय और अभिव्यक्ति पृष्ठ पढ़ना उन्हें बेहद पसंद है। तकनीक के साथ भास्कर निष्पक्ष, सटीक, नवीन और ताजा समाचारों से बेहतर दृष्टिकोण के साथ लोगों को अवगत कराता है और यही भास्कर की पहचान बनने के साथ भास्कर नं. वन की श्रेणी में पहुंचा है और पाठकों की जरूरत बन चुका है।