वैश्य महिला पदाधिकारियों की आरक्षण खत्म करने की मांग
गंगापुर सिटी . आरक्षण समाप्त करने की मांग के संबंध में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपती खंडेलवाल समाज की महिलाएं।
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की पदाधिकारियों ने एसडीएम बाबूलाल के रीडर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग की है।
महासम्मेलन की जिलाध्यक्ष कुशला खूंटेटा, जिला महामंत्री सरिता बंसल ने बताया कि वर्तमान में आरक्षण व्यवस्था समाजों में जातिवाद का जहर घोल रही है और इसी का नतीजा है कि समाजों में मतभेद और अशांति का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था का ही नतीजा है कि आज स्वर्ण अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था से परेशान होकर जयपुर में गत दिनों दवा व्यापारी रघुवीर शरण अग्रवाल ने आत्मदाह कर जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वर्ण के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में संचालित आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में उर्मिला डास, कविता खूंटेटा, गीता महरवाल, पदमा अग्रवाल, अनीता, पिंकी, दुलारी गर्ग, सुधा गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कौशल्या डंगायच, वर्षा नाटाणी, उषा सेठी, सुमन दुसाद, अनीता दुसाद, अंजना रावत, किरण टोडवाल, अनीता पीतलिया, समता खूंटेटा, मधु नाटाणी, सुधा, सरिता गुप्ता, तारा देवी, रेण आर्य, मधुलता अग्रवाल, सरिता व अनीता आदि शामिल थी।