परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर जताई खुशी
गंगापुर सिटी | विप्र संवाद पहल व ब्राह्मण युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के सरकार के फैसले पर खुशी जताई है। सभा के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज पाराशर ने बताया कि सभा काफी समय से इसके लिए प्रयासरत थी। विप्र संवाद टीम बामनवास उपखण्ड से अजय शर्मा सीकरौली, विजय शर्मा, योगेश शर्मा, रिंकु शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, आशिष शर्मा, विकास शर्मा, शुभम शर्मा, दिलीप शर्मा, महेश शर्मा, दिवाकर शर्मा, अवधेश शर्मा, अंकित शर्मा, किशनस्वरुप शर्मा व अनेक कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार का आभार प्रकट किया व सभी ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों ने शुभकामनाएं दी। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के प्रदेशाध्यक्ष महेश तिवाड़ी ने भी सरकार का आभार जताया है।