बुनकर बने डाक सेवा ग्रुप बी के टॉपर
गंगापुर सिटी | प्रधान डाकघर में सहायक डाक अधीक्षक पद पर कार्यरत एस.के. बुनकर ने डाक सेवा ग्रुप बी की दिसंबर 2016 में आयोजित विभागीय परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल की है। बुनकर ने यह उपलब्धि हासिल कर राजस्थान डाक परिमंडल का गौरव बढ़ाया है। इनके अलावा राजस्थान से जितेंद्र कपूर अजमेर, सीताराम खत्री श्रीगंगानगर, गोविंद शर्मा व देवेंद्र शर्मा जयपुर का भी इस विभागीय परीक्षा में चयन हुआ है। बुनकर के चयन पर विभागीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।