बांद्रा-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रद्द, पटना-कोटा 5 घंटे लेट
गंगापुर सिटी | बांद्रा से मुजफ्फरपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं आने से उसे रेलवे प्रशासन ने रद्द कर दिया। साल भर इस ट्रेन में एसी व नॉन एसी कोच फुल रहते हैं। वेटिंग लंबी रहती है। ट्रेन के नहीं आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही पटना -कोटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से आई।