मां गुमानो बीजासणी की यात्रा 21 को जाएगी करणपुर
गंगापुर सिटी | मां गुमानों बीजासणी सेवा समिति के तत्वावधान में बीजासणी देवी की यात्रा 21 अप्रैल को करणपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा की बस उदेई मोड़ स्थित फल सब्जीमंडी से रवाना होगी। समिति के महामंत्री महेश शर्मा ने बताया कि करणपुर देवी के मेला लगेगा, मेले में लगने वाले जाम को देखते हुए बस ठीक एक बजे रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को माता का जागरण आयोजित किया जाएगा।