समाजसेवी की पुण्य तिथि पर प्रार्थना सभा
गंगापुर सिटी | समाजसेवी वैद्य रामेश्वरलाल गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रीनिवास मिल स्थित उनके आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें मौजूद लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी जीवनी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कमला अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, भगवान सहाय गुप्ता, अशोक गुप्ता, वैद्य संतोष गुप्ता, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. लक्ष्मण गुप्ता, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता, सरोज गुप्ता, आशीष जिंदल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।