पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय लोक अदालत 22 को, आपसी रजामंदी से होगा मामलों का निबटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत 22 को, आपसी रजामंदी से होगा मामलों का निबटारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला एवं सेशन न्यायालय सहित सभी न्यायालय परिसरों में लगाई जाएगी। तालुका विधि सेवा समिति की अध्यक्ष एवं एडीजे रेखा चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में गंगापुर सिटी के सभी न्यायालयों में पक्षकारों के राजीनामा योग्य सभी प्रकृति के लंबित मुकदमों का निपटारा आपसी समझाइश से किया जाएगा।

तालुक विधिक सेवा समिति अध्यक्ष के निर्देशन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी, दीवानी पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, बैंक रिकवरी व चेक अनादरण, भूमि अधिग्रहण, बिजली व पानी (चोरी के अलावा) मजदूरी व पेंशन भत्तों से संबंधित सेवा मामले, राजस्व मामले तथा प्री लिटिगेशन मामलों का आपसी समझाइश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष रेखा चौधरी ने पक्षकारों से प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने का आग्रह किया है। साथ ही सभी अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने पक्षकारों को लोक अदालत के बारे में बताएं और 22 अप्रैल को न्यायालय परिसर में उपस्थित रहकर प्रकरणों का निस्तारण करवाएं।

खबरें और भी हैं...