बाढ देहरी स्कूल के बच्चों ने जानी भास्कर प्रिंटिंग प्लांट की बारीकियां
गंगापुर सिटी | राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढ़ देहरी बामनवास के विद्यार्थियों ने रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित दैनिक भास्कर के प्रिंटिंग प्लांट का अवलोकन किया और प्रिंटिंग तथा प्रिंटिंग के इतिहास व तकनीकी बारीकियां के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान भास्कर प्रिंटिंग प्लांट के मनोज पाराशर ने विद्यार्थियों को खबर के कंपोज होने से लेकर पेज के ले आउट बनने और प्रिंट होने तक की तकनीकी की बारीकियों से जानकारी दी। उन्होंने सीटीपी से प्रिंटिंग प्लेट बनने, सीएमवायके पैटर्न, पावर सिस्टम आदि के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यार्थियों और उनके साथ आए स्टाफ सदस्यों ने भास्कर के सामाजिक सरोकारों की सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सवाल जवाब किए जिनका भास्कर प्रतिनिधियों ने समुचित उत्तर दिया।