आलोक स्कूल में संगोष्ठी आयोजित
गंगापुर | कस्बे के आलोक विद्या मंदिर में डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती पर संगोष्ठी हुई। संस्था प्रधान रेखा लक्षकार ने बताया कि मुख्य वक्ता अांबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष जगदीश जीनगर ने दीप प्रज्वलन किया। संस्था के निदेशक दिनेश लक्षकार ने विचार रखे। संगोष्ठी में रमेश शर्मा, नेहा लक्षकार, दीक्षा गर्ग, गंगा शर्मा, रतन जीनगर आदि मौजूद थे।