पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूंगरवाड़ा में श्रीमद्‌भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह में नाची महिलाएं

डूंगरवाड़ा में श्रीमद्‌भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह में नाची महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बामनवास| डूंगरवाड़ा कस्बे में शिव मंदिर के पास चल रही श्री मद्भागवत कथा में कथावाचक अशोकाचार्य ने प्रेम शब्द की व्याख्या की। अवसर था रुक्मिणी श्रीकृष्ण के विवाह का। प्रवचन में उन्होंने कहा कि दोनों का विवाह विधि के विधान के अनुसार पूर्व में ही तय था किंतु रुक्मिणी के भाई रुक्मिणी द्वारा विवाह का विरोध करने के बावजूद रुक्मिणी का प्रेम श्रीकृष्ण से होने के कारण उन्हें रुक्मिणी का हरण कर विवाह करना पड़ा। कथा में रुक्मिणी के विवाह के लिए सजीव झांकी सजाई गई। महिलाओं ने मंगलगीत गाए तथा कथा के आयोजनकर्ता प्यारेलाल ठेकेदार ने रुक्मिणी के हाथ पीले कर उसका कन्यादान किया। इसके बाद कथा सुनने आए लोगों में कन्यादान करने की होड़ सी लग गई। इधर डीजे पर बज रहे आज मेरे श्याम की शादी है भजन पर सभी मंडप में बैठी महिलाएं नाचने लगी तथा पूरा कथा स्थल ही कृष्ण की बारात का बाराती बन गया। कथा के अंत में भगवान की सजीव झांकी सामूहिक रूप से आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। इधर चांदनहोनी में लखनलाल भगत के निवास पर चल रही कथा में सोमवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। कथावाचक पुष्प मुरारी बापू ने श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता, माखनचोरी, कालिया मर्दन की कथा सुनाई।

शुकदेव की आकर्षक झांकी सजाई

गंगापुर सिटी| सैनिक नगर में आयोजित की जा रही भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजक सुशील दीक्षित की ओर से आयोजित की जा रही भागवत कथा में वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य गिरधर कृष्ण महाराज ने सोमवार को कई प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुकदेव महाराज से किए गए 6 प्रश्न, नारद ऋषि की भक्ति व प्रधानता, भीष्म चरित्र व स्तुति, शुकदेव जन्म की कथाओं के प्रसंग सुनाए। कथा के बीच बीच मधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने के लिए विवश हो गए। विष्णुकांत दीक्षित ने बताया कि सोमवार को कथा के दौरान पंस सदस्य उदयसिंह गुर्जर, पूर्व पार्षद राजेश गुलयानी, ब्राह्मण समाज महुकलां अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, शिवचरण शर्मा, गोविंद दीक्षित, बीेके शर्मा, सुरेश, योगेन्द्र शर्मा, निरंजन शर्मा, शोभा दीक्षित, अल्पना मंगल, चंद्रकांता दीक्षित, मनोज कुनकटा, हाकिमसिंह हाड़ा सहित सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। मंगलवार को कथा में कपिल उपाख्यान, ध्रुव व प्रहलाद चरित्र के प्रसंग सुनाए जाएंगे। इसी तरह प्रधान भवन के पीछे उदेई मोड़ विष्णुचंद गुप्ता प्रधानाचार्य के निवास पर आयोजित की जा रही भागवत कथा में सोमवार को दूसरे दिन कथा सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा वाचक व्यास महाराज कुंजबिहारी शास्त्री ने कई प्रसंग सुनाए साथ ही इस मौके पर शुकदेव की आकर्षक झांकी सजाई गई।

बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी

गंगापुर सिटी| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर व तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष व एडीजे रेखा चौधरी के निर्देशन में ग्राम हिंगोटिया व ईदगाह रोड आदि में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता मनीष कुमार अग्रवाल ने ग्रामीण को बाल विवाह जागरुकता शिविर मे लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के साथ कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह से समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में बाधा, छोटी उम्र में मां बनने से नुकसान, शारीरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर पीढ़ी का जन्म, मातृ मृत्यु दर बढ़ना, वैवाहिक जीवन में तनाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसी अवयस्क बालिका से विवाह करने वाले व्यक्ति को, बाल विवाह करवाने वाले या उत्प्रेरित करने वाले को, बाल विवाह में शामिल होने वाले पंडित, नाई, बाराती आदि कराने वाले को दो वर्ष का कारावास या एक लाख रुपए तक जुर्माना अथवा दोनों सजाओं का प्रावधान है। इस दौरान अधिवक्ता कुश मंगल, पीएलवी रामू माली, कृष्ण कुमार व उमेश साहू आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...