पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीक्षांत समारोह में डीएस साइंस एकेडमी के छात्र नरूका को मिलेगा गोल्ड मैडल

दीक्षांत समारोह में डीएस साइंस एकेडमी के छात्र नरूका को मिलेगा गोल्ड मैडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा हाल घोषित की गई मैरिट सूची के बाद बोर्ड द्वारा दीक्षांत समारोह 24 मई को आयोजित किया जाएगा। समारोह में मैरिट सूची में गंगापुर डीएस साइंस एकेडमी के छात्र राजीव सिंह नरूका के कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में 98.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जाएगा।

डीएस साइंस एकेडमी के निदेशक इंजी. उमेश शर्मा ने बताया कि समारोह में शहर से करीब 50 से अधिक गणमान्य लोग शिरकत करेंगे और इस आयोजन के गौरवमयी क्षणों के साक्षी बनेंगे। निदेशक शर्मा ने बताया कि जब बोर्ड ने मैरिट निकालना बंद कर दिया और केवल प्रथम तीन मैरिट को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल देने का निर्णय लिया तब पहली बार में ही गंगापुर की डीएस साइंस एकेडमी के छात्र ने 12वीं बोर्ड में गोल्ड मैडल पर कब्जा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया साथ ही शहर के नाम को गौरवान्वित किया।

भागवत कथा कल से

गंगापुर सिटी| उदेई मोड़ गणेश मिल स्थित शारदा स्कूल के पास भागवत कथा का आयोजन 22 मई से किया जाएगा। आयोजक तेजराम व प्रहलाद मीणा ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पहले उदेई मोड़ मनोरथ सिद्ध हनुमानजी मंदिर से बैंडबाजों के साथ आयोजन स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...