नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी
दैनिक भास्कर एवं निशांत फर्टिलिटी सेंटर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में गंगापुर स्थित भगवती कन्या महाविद्यालय उदेई मोड़ पर नि:संतानता शिविर मंगलवार को सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसी तरह वजीरपुर में नि:संतानता शिविर 23 मई को राजकीय उमावि में लगाया जाएगा।
शिविर में प्रसिद्ध नि:संतानता निवारण विशेषज्ञ डॉ. निशांत दीक्षित व उनकी टीम द्वारा नि:संतान दंपतियों को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा और शिविर में पंजीयन के लिए हेल्पलाइन नंबर 9672400240 और 9950303777 पर पंजीयन करवाया सकता है। निशांत हास्पीटल के डायरेक्टर डॉ. निशांत दीक्षित ने बताया कि नि:संतानता बड़ी बीमारी और लाइलाज नहीं है, यदि समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श कर वैज्ञानिक तरीके से उचित उपचार कराया जाए तो निश्चित ही नि:संतान दंपति को इसमें सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों शिविरों में महिलाओं में विभिन्न बीमारियों अनियमित महामारी, उम्र दराज महिलाओं में मासिक धर्म के बंद होने, महिलाओं में अंडे नहीं बनने अथवा समय पर न फूटने, बच्चेदानी नली के बंद होने, नसबंदी होने, बच्चेदानी में टीबी, गांठ व सूजन आने, शादी के दो साल बाद संतान सुख नहीं मिलने, बार बार गर्भपात सहित सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर गर्भ धारण नहीं होने, पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी, एक बार संतान होने के बाद पुन: कठिनाई होने सहित कई बीमारियों का शिविर में नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने अधिकाधिक ऐसे दंपति जो संतान सुख से वंचित है, उनसे शिविर में आकर नि:शुल्क परामर्श का लाभ लेने का आह्वान किया है।