पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

गंगापुर सिटी| बालाजी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सबसे पहले कांग्रेसियों ने गांधी के चित्रपट के समक्ष श्रद्धांजलि दी साथ ही गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य इस्माइल भाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाली भारत की सबसे पुरानी पार्टी है, वर्तमान में भाजपा की सरकार ने लोकतंत्र का मखौल बनाया है और इसका जबाव जनता आने वाले चुनावों में देगी। घनश्याम रावत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़कर भाजपा को सबक सिखाया। सुबह सिंह सैमाड़ा ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में संभाग, जिला व ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने, भाजपा के जनविरोधी कार्यों को जनता के सामने रखेगी।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बृजलाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा लाई गई संचार क्रांति के कारण ही देश ने आज इतना तरक्की की है। प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव सईद शाहीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वर्तमान में शहर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसके लिए सत्तारूढ़ पार्टी जिम्मेदार है। इस मौके पर रमेश सिंह जादौन, रहीश भाई, नंदलाल सोनी, विनोद मुराड़ा, बनवारी बंसल, विश्राम मीणा, कैलाश बैरवा, अब्दुल अजीज एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी गंगाप्रसाद एडवोकेट के निवास पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्रपट के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। कांग्रेसी गंगाप्रसाद एडवोकेट ने गांधी के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गांधी के आदर्शों पर चलकर ही आधुनिक तकनीक के जरिए देश को विश्व पटल पर श्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इस मौके पर पवन कुमार गोयल, भरौसीलाल गोयल, बालमुकंद त्रिवेदी, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र मावई, अवसार अहमद, मंजरी देवी, राजकुमारी गुप्ता सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

संकल्प दिवस के रूप में मनाई राजीव की जयंती

देवी स्टोर चौराह स्थित ब्लाक कांग्रेस कमेटी व देहात कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई।

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विचारों से अवगत कराया गया। पूर्व विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि कम्प्यूटर को लेकर राजीव गांधी ही आए। उन्होंने पंचायत राज को मजबूती प्रदान की। गांव गरीब के लिए सैकड़ों योजना चलाई। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता कासिम अली, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री रामकिशोर कटारिया, अब्दुल गनी इंस्पेक्टर, पूर्व पार्षद कलाम खां, सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष मोती माली, युवा अध्यक्ष मदन पचौरी, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय मीणा, रूपनारायण पटेल, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण गुर्जर, शिवचरण जाटव आदि मौजूद थे।

राजीव गांधी की मनाई पुण्यतिथि

बालाजी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान पीसीसी सदस्य इस्माइल खां, बृजलाल मीणा, वेद प्रकाश मंगल, सुबह सिंह सैमाड़ा, सईद शाहिन, डॉ. बनवारी लाल शर्मा, घनश्याम रावत, रमेश सिंह जादौन अब्दुल अजीज आदि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकत्रांतिक तरीके से चलने वाली भारत की सबसे पुरानी पार्टी है। आज केन्द्र में शासित भाजपा ने लोकतंत्र को छिन्न भिन्न करके रख दिया।

खबरें और भी हैं...