पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में निशक्तजन की समस्याओं पर की चर्चा

बैठक में निशक्तजन की समस्याओं पर की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| निशक्त जन जागरण मंच की बैठक सोमवार को पंचायत समिति परिसर में मंच के सलाहकार संरक्षक खालिद अली काजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गंगापुर व सवाई माधोपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के निशक्तजनों ने भाग लिया। बैठक में नि:शक्तजनों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर समस्या समाधान पर मंथन किया गया। साथ ही सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के साथ मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता के कारण समस्याओं के समाधान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। नई कार्यकारिणी का गठन 30 मई को मंच की बैठक आयोजित कर किया जाएगा। साथ ही इसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही शामिल किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष मुरारीलाल बैरवा, तहसील अध्यक्ष अमजद खान, गिर्राजकिशोर जिंदल, महेशचंद बैरवा, बबलू सैन, जगदीश बैरवा, गनी खान, अब्दुल हाफिज, अ. मतारम, हरकेश, कैलाश, रुखसाना सहित कई सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...