पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेला ख्याल दंगल में सुनाई धार्मिक रचनाएं

हेला ख्याल दंगल में सुनाई धार्मिक रचनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बामनवास . बड़ीला में आयोजित हेला ख्याल दंगल में प्रस्तुति देती मंडलियां तथा कार्यक्रम का आनंद लेते श्रोता। आयोजनकर्ताओं ने मेडियाओं का किया स्वागत।

मेडियाओं ने श्रोताओं का किया भरपूर मनोरंजन

बामनवास| ग्राम बड़ीला में सोमवार को दो दिवसीय हेला ख्याल दंगल का समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बच्चूसिंह मीना ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में दंगल मनोरंजन के मुख्य परिचायक हंै।

दंगलों से न केवल धार्मिक भावनाएं बढ़ती है अपितु आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर दंगल में भाग ले रही मंडलियों ने धार्मिक, राजनीति से जुड़ी कई रचनाएं सुनाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजनकर्ताओं ने सभी मंडलियों के मेडिया का स्वागत किया।

हरिकीर्तन दंगल से बढ़ता है भाईचारा

गंगापुर सिटी| गांव नन्दपुरा में चल रहे दो दिवसीय हरिकीर्तन दंगल का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा ने कहा कि दंगलों में आपस में भाईचारा बढ़ता है तथा धार्मिक कथाओं को सुनने का अवसर मिलता है। उन्होंने समाज में शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चे व बच्चियों को पढ़ाना चाहिए। आज शिक्षा की आवश्यकता है। बिना शिक्षा के कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ता है। उन्होंने गांव में मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर जिला प्रमुख कोटे से हैण्डपम्प लगवाने के लिए कहा। साथ ही स्कूल की चार दीवारी का प्रस्ताव बनाकर जिला परिषद को भेजने को कहा ताकि इसके लिए भी राशि स्वीकृत कराई जा सके। इस मौके पर देहात अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण गुर्जर, रामराज मीणा, फरेबी मीणा, पार्षद कालू लाल माली, अशोक मेहर, बाबू लाल माली, राजू लाल सैनी, जगदीश सैनी व आदि का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

श्यारौली में हरिकीर्तन 25 से

गंगापुर सिटी| समीपवर्ती श्यारौली में हरिकीर्तन दंगल का आयोजन 25 मई से 27 मई तक किया जाएगा। आयोजन समिति के धर्मसिंह पहलवान, ज्ञानेन्द्र सिंह, वीपी सिंह एवं पूरणलाल जाट ने बताया कि दंगल में वजीरपुर, मोहनपुर, जमालपुर खेड़ा, कजानीपुर, बरगमा, कांचरौली, खरेटा, महुइब्राहिमपुर, भौसिंगा, झारकई नदबई की कीर्तन पार्टियों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

खबरें और भी हैं...