पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम पासवर्ड पूछकर खाते से दो लाख उड़ाए

एटीएम पासवर्ड पूछकर खाते से दो लाख उड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

बैंक अधिकारी बनकर धोखे से एटीएम का पासवर्ड पूछकर शातिर ठगों ने बिजली निगम के एक कार्मिक के खाते से दो लाख रुपए से ज्यादा की राशि निकाल ली। कार्मिक ने सोमवार को कोतवाली थाने में इस आशय की शिकायत दर्ज कराई है।

बिजली निगम में क्रेन आपरेटर के पद पर कार्यरत सलीम ने बताया कि उसके पास 14 मई को फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसने पहले नाम पता और आधार नंबर से जुड़ी सामान्य जानकारी पूछी और कहा कि जानकारी नहीं देने पर उसका खाता बंद हो जाएगा। नाम पते की जानकारी लेने के बाद शातिर ठग ने बातों में उलझाकर सलीम से एटीएम के कार्ड नंबर और उसका पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद अलग अलग तिथियों में उसके खाते से ठग ने दो लाख रुपए की राशि निकाल ली। सोमवार को राशि निकाले जाने का पता लगने के बाद सलीम बैंक पहुंचा और खाते से लेनदेन बंद कराया। इसके बाद उसने पुलिस को इस मामले की शिकायत की, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...