पंचायत सहायकों की बैठक 27 को : गंगापुर सिटी| गंगापुर और बामनवास ब्लॉक के पंचायत सहायकों की बैठक 27 मई को गंगापुर स्थित नेहरू पार्क में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। गंगापुर ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र गुर्जर व बामनवास के मिथलेश शर्मा ने सभी पंचायत सहायकों से निर्धारित तिथि को समय पर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह करते हुए बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित गंगापुर दौरे की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।