पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंधी कॉलोनी में जल संकट से लोग त्रस्त

सिंधी कॉलोनी में जल संकट से लोग त्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| सिंधी कॉलोनी और हीरालाल की मिल में इन दिनों लोग पेयजल संकट से त्रस्त हैं। कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जलदाय विभाग के अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा। पूर्व पार्षद राजेश गुलयानी, दीपक जिंदल, दीपक शर्मा, मुकेश माली, पूर्णिमा गुलयानी, अमीरी देवी, नीलम पंजाबी ने बताया कि पिछले कई दिनों से सिंधी कॉलोनी और हीरालाल की मिल में पेयजल समस्या बनी हुई है। कई बार लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि नलों में पानी नहीं आने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है।

खबरें और भी हैं...