गंगापुर सिटी| राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सवाई माधोपुर की ओर से राउमावि में आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को शिक्षाविद वार्ता का आयोजन किया गया। शिविर में सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी बच्चूलाल गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संभागियों को शिक्षा के मानवीय मूल्यों पर जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा के द्वारा बालकों के सभी प्रकार के विकास जैसे शैक्षिक, नैतिक मूल्यों का विकास होता है। शिविर में शिविर प्रभारी व प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद गुप्ता ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में दक्ष
गंगापुर सिटी. शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षण देते शिक्षाविद बच्चूलाल गर्ग।
प्रशिक्षक विज्ञान विषय में विजेंद्र शर्मा, भरतलाल मीणा व पवन कुमार शर्मा, गणित विषय में पवन कुमार शर्मा, समयसिंह जाटव व अरविंद शर्मा द्वारा संभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।