गंगापुर सिटी| राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सवाई माधोपुर की ओर से राउमावि में 10 दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का विधायक मानसिंह गुर्जर ने अवलोकन किया। राउमावि प्रधानाचार्य गिर्राजप्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिविर का आयोजन आरएएमएसए के निर्देशानुसार किया जा रहा है। शिविर के निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिविरार्थी शिक्षकों से शिक्षा में गुणवत्ता के लिए अलग अलग तरीके व नवाचारों को अपनाने पर जोर दिया। सत्यनारायण मालव व शाबिर खान ने शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया।