पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनर्गल आरोप लगाने से बाज आएं पूर्व संसदीय सचिव

अनर्गल आरोप लगाने से बाज आएं पूर्व संसदीय सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | गंगापुर सिटी

पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए विधायक मानसिंह गुर्जर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व संसदीय सचिव राजनीति की मर्यादा भूल गए हैं।

गुर्जर ने कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में शहर का विकास ठप हो गया, पूरा शहर पानी में डूबा रहता था, उन्हें गंगापुर शहर से प्यार ही नहीं है वे सिर्फ जाति धर्म और नफरत की राजनीति करना जानते हैं और इसीलिए वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। अगर आरोप ही लगाने हैं तो उन्हें साबित करने की भी ताकत उनमें होनी चाहिए।

मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जे का जहां तक सवाल है तो मीणा अपने आरोपों को साबित करें, हां धर्म के काम के लिए, शहर व समाज के उत्थान के लिए, विकास के लिए समाज के हित में अगर कहीं जमीन की जरूरत हुई तो उसके लिए जमीन का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि जेल के लिए जमीन चिह्नित हो गई है, एडीएम पद की स्वीकृति हो गई है, दोनों थानों और एक नए थाने के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, दौसा और धौलपुर रेल लाइनों पर तेजी से काम चल रहा है जबकि पूर्व संसदीय सचिव ने अपने पूरे कार्यकाल में गंगापुर शहर के लिए विधायक कोटे से महज 25 लाख रुपए खर्च किए।

उन्होंने कहा कि चंबल से पानी इंटेक वेल में आना शुरू हो गया है और बहुत जल्द शहर के लोगों को चंबल के पानी की सौगात मिलेगी। नगर परिषद में हाल ही आयुक्त और लिपिक के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर उन्होंने कहा कि जिसने गलती की है वह परिणाम भी भुगतेगा। कांग्रेस के शासन काल में इसी आयुक्त के खिलाफ धरना देने के सवाल पर विधायक ने कहा कि उनका विरोध आयुक्त से नहीं था, तत्कालीन विधायक के इशारे पर जिस प्रकार की कार्यप्रणाली आयुक्त ने अपना रखी थी, उसके खिलाफ उनका आंदोलन था।

गंगापुर सिटी. पत्रकार वार्ता को संबोधित करते विधायक मानसिंह गुर्जर।

खबरें और भी हैं...