पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब, सजाई झांकियां

भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब, सजाई झांकियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी. परशुराम जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना करते समाज के लोग तथा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियां।

समाज के लोगों ने लिया उत्साह से भाग, जगह-जगह हुआ स्वागत

नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुरामजी ने रविवार को हजारों लोगों की मौजूदगी और बैंडबाजों, डीजे के साथ नगर का भ्रमण किया। रविवार को निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा, वहीं शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह विभिन्न समाजों, संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा व जलपान कराकर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा शाम करीब 4:30 बजे यहां पुरानी अनाज मंडी स्थित सीतारामजी मंदिर में विधि विधान के साथ पंडितों द्वारा पूजा अर्चना के बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा को फूलों से सजे-धजे रथ में सवार करने के साथ शुरू हुई। रथ के सारथी वैद्य श्रीनिवास बने।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम दरबार, शिव पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमानजी, भारत माता, शिवाजी, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप की मनोरम सजीव झांकियां सजाई गईं। यात्रा में उत्साही युवक बैंडबाजों की धुन पर नाचते गाते हुए व भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सीतारामजी मंदिर के सामने करणपुर सेवा समिति अध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और अग्रवाल समाज समिति की ओर से व्यापार मंडल मैरिज होम के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा कर और ठंडाई पिलाकर स्वागत किया साथ ही समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठ लोगों का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष अशोक बंसल, जिलाध्यक्ष सुरेशचंद गुट्टा, पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल व उप सभापति दीपक सिंघल के अलावा गंगाप्रसाद एडवोकेट, चन्द्रभान स्वास्तिक, योगेन्द्र गर्ग, महेंद्र गर्ग, प्रेमचंद, विष्णु बुकसेलर, रवि डीलर, मोहन कुनकटा, अंकुर गोयल, मनोहर गुप्ता, मदनमोहन अभिकर्ता, अशोक गोयल, गोपाल गुप्ता, घनश्याम बजाज, प्यारेलाल गर्ग, राजेंद्र खादी, दीनदयाल, बनवारी बंसल, राजकुमार, विशंभर सिंघल, नवलबिहारी एडवोकेट, राधामोहन, दिनेश कुनकटा, प्राचार्य गिर्राज गुप्ता, लक्ष्मीनारायण प्रोपर्टी, आलोक मालधनी, नेमी चन्द गुप्ता, बच्चूलाल गर्ग, कैलाश सिंघल, ओमप्रकाश चूडी, मुकेश मित्तल, इन्द्रलाल एडवोकेट, हरिशंकर, शिवरतन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, जितेंद्र बुकसेलर, नंदकिशोर धौलेटा, कैलाश मित्तल, लक्ष्मी, संतोष मसावता, विष्णु, सुरेश खूंटला, विष्णु ट्रांसपोर्ट, रामअवतार ढोला, महिला मंडल अध्यक्ष रेणु आर्य, मंजू मंगलम, माया गुप्ता, अनिता खूंटामार, अनिता पंसारी, पुष्पा गुप्ता उपस्थित थे।

इसी प्रकार व्यापार मंडल चौराहे पर सत्यनारायण सिंघल के नेतृत्व में घनश्याम रावत, रामकिशोर कटारिया, शंभू, दीपक गुप्ता, सतीशचंद ठेकेदार, कृष्णकुमार गोयल, राजेश, गोपाल, पवन कुमार, राजेन्द्र खंडेलवाल, हीरालाल की मिल के पास खंडेलवाल समाज और राजपूत समाज की ओर से और स्टेट बैंक के सामने जाट समाज की ओर से स्वागत किया गया व इस मौके पर समाज के अध्यक्ष गम्भीर चौधरी, राष्ट्रीय जाट एकता मंच के प्रदेश सचिव नगेन्द्र चौधरी, पार्षद बबलू चौधरी, जाट संरक्षण समिति उपाध्यक्ष गुमान सिंह, सूरजमल, देवीसिंह, संजय चौधरी, राधारमण, परसराम, सोहन सिंह, पूरण चौधरी, अनुज चौधरी, विशु चौधरी मौजूद थे। इसी तरह बागोरिया स्टोर के पास सैन समाज की ओर से, गोयल मेडिकल के पास एसटी, एससी, ओबीसी व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुंजीलाल मीणा, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गोपाल भाई स्लेट की ओर से स्वागत किया गया।

चौपड़ से पहले घनश्याम रावत, खारी बाजार में युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर आदि और चौपड़ पर विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विप्र बंधुओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मानसिंह गुर्जर के अलावा मनोज बंसल, नवल दनगस, आरसी गुर्जर, कमलेश गेहुंआ, गिरधारी सोनी, मगराज सरपंच, ओमी कटारिया, मुकेश जांगिड़, हनुमान गुर्जर, ओमी डंगायच, संजय ठिकरिया, नरदेव गुप्ता, महेश आरेड्या, लाला अमरगढ़, विनोद अटल, घासीलाल गुर्जर, योगेंद्र मीना, विष्णुकांत दीक्षित मौजूद थे।

शोभायात्रा में पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा के अलावा सभापति संगीता बोहरा, समाज के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र सहारिया, कोषाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, सहमंत्री राजेन्द्र सहजपुरा, संगठन मंत्री जितेन्द्र शर्मा, भंडारी सुरेश शर्मा, समाजसेवी संतोष दुबे, डॉ. एसएन शर्मा, वेदप्रकाश आरओ, मदनमोहन शर्मा, सुरेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, बालकृष्ण, कौशल बोहरा, उपसभापति दीपक सिंघल, महेन्द्र दीक्षित, वीरू पुजारी, अशोक शर्मा, घनश्याम शर्मा, सुशील दीक्षित, शिवचरण, मदन पचौरी, चंद्रशेखर दुबे, कुलदीप जैमिनी, अजय पाराशर, वीरू बजाज, विनय तिवाड़ी, जीतू उपाध्यक्ष, मिथलेश, तुलसी शर्मा, केदारलाल पुजारी, गोपाल, देवेन्द्र पाठक, सावित्री शर्मा, शारदा शर्मा, अर्पणा शर्मा आदि शामिल थे।

गंगापुर सिटी. परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग।

खबरें और भी हैं...