विहिप बजरंग दल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
गंगापुर सिटी| विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक अमरगढ़ चौकी मालियों की चौकी स्थित हनुमानजी मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने व आमजन के सहयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि आपसी प्रेम और भाईचारे से ही शहर और आसपास के क्षेत्र में अमन-चैन बना रह सकता है। अध्यक्ष शांतिलाल सैनी ने संगठन के सदस्यों से प्रत्येक सप्ताह बैठक में उपस्थित रहने का आह्वान किया। बैठक में अमरसिंह सैनी, जितेन्द्र शर्मा, सुरज्ञान माली, रामवतार, नरेश, मुनेश सैनी, धारासिंह, मनकेश, राकेश, कमल, धर्मपाल, महेन्द्र, लक्ष्मीचंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।