वीआईपी ट्रेनों में दस्ता रोकेगा फर्जीवाड़ा
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी
दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर कोटा होकर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस व अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस सहित देशभर में चलने वाली राजधानी और शताब्दी श्रेणी की ट्रेनों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रेलवे बोर्ड व जोनल रेलवे का दस्ता ही औचक जांच करेगा।
मंडल दस्ते को रेलवे बोर्ड ने चैकिंग की अनुमति नहीं दी है। इन वीआईपी ट्रेनों में मिली भगत से बिना टिकट यात्रा कराने और भिन्न श्रेणी में यात्रा करने को मामलों को पकड़ने के लिए रेलवे बोर्ड और जोनल रेलवे का दस्ता कार्य करेगा। रेलवे बोर्ड ने मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को इसके दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार कार्रवाई में पारदर्शिता के लिए मंडल के दस्ते को अनुमति नहीं दी गई है।