गंगापुर सिटी में आज से बदल जाएगा अदालतों का समय
गंगापुर सिटी| राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशानुसार सोमवार से जिला एवं सेशन न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालय सुबह आठ बजे से खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि अभी न्यायालय का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे तक था। हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रशासन आर.पी. सोनी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला एवं सेशन न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालय का समय सुबह 8 से 12:30 बजे तक रहेगा। सुबह दस से सवा दस बजे तक मध्यांतर होगा। कार्यालय का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। पीठासीन अधिकारी सुबह साढ़े सात से 8 बजे तक तथा दोपहर साढ़े बारह से एक बजे तक चेंबर्स में कार्य करेंगे।