बीए पार्ट प्रथम स्वयंपाठी हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा आज
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी
बीए पार्ट प्रथम स्वयंपाठी हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्न पत्र के लिए भगवती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदेई मोड़ को अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र बनाया है।
राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा 16 अप्रैल को दोपहर की पारी 11 से 2 बजे तक आयोजित बीए पार्ट प्रथम स्वयंपाठी हिंदी साहित्य प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र भगवती बालिका उमावि पर संपन्न होगी। इस परीक्षा केन्द्र पर रोल नं. 223353 से 223825 तक एवं 301236 से 302672 तक के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों से अपने केन्द्र पर पहुंचने के लिए कहा है।