पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीधे ही ई मित्र से ले सकेंगे टेली मेडिसिन सुविधाएं

सीधे ही ई-मित्र से ले सकेंगे टेली मेडिसिन सुविधाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

मरीजों को अपनी बीमारी के उपचार बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह एवं दवाइयों के परामर्श के लिए विभिन्न स्थानों के अस्पतालों में भटकने के बजाय ई-मित्र केन्द्रों पर निर्धारित फीस जमा कराकर परामर्श लेने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आईटी विभाग के अनुसार टेली मेडिसिन सुविधा में मरीज को ई-मित्र केंद्र पर जाकर जयपुर, दिल्ली, एम्स एवं अन्य स्थानों के चिकित्सकों से सीधे बात करके अपनी बीमारी के बारे में बताने तथा उनकी सलाह जानने की सुविधा मिलती है।

मरीज को ई-मित्र केंद्र पर निर्धारित शुल्क जमा करवाने के बाद थोड़ी देर में ही संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक से टेली मेडिसिन सुविधा के माध्यम से बात करवाई जाती है। चिकित्सक मरीज से बात करके उसके उपचार के लिए दवाइयां आदि लिखते हैं। इसी प्रकार अपने आसपास में ही इस सुविधा के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह एवं उनके द्वारा मरीजों का उपचार सुलभ हो रहा है। इसका फायदा लोग आसानी से ले सकते हैं।

सर्विस सेंटर पर शुल्क निर्धारित

प्रौद्योगिकी विभाग सूत्रों के बताया कि पंजीयन एवं परामर्श का शुल्क निर्धारित है। पंजीयन शुल्क जमा करवाने के बाद विशेषज्ञ एवं संबंधित चिकित्सकों से संपर्क कर मरीज को परामर्श करवाया जाता है। एक माह के 199 रुपए, 499 रुपए में तीन माह तथा 999 रुपए में एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन एवं परामर्श शुल्क रखा गया है।

फायदेमंद साबित होगी सुविधा

टेलीमेडिसिन सुविधा का लाभ गांव एवं गरीबों को पूरी ईमानदारी से मिलने लगा तो यह सुविधा वरदान साबित होगी। जागरूकता के अभाव में मरीज इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। यह सुविधा पूरी तरह से मिलने लगे तो मरीजों को असाध्य एवं क्रिटिकल बीमारियों में भी जयपुर, दिल्ली या अन्य स्थानों पर जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा लेने की विवशता के बजाय आसपास के ई-मित्र केन्द्र पर नाम मात्र का शुल्क देकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार करवाने की सुविधा मिल सकेगी।

परामर्श के आदेश मिल चुके

सवाई माधोपुर सीएमएचओ, डॉ. टीकाराम मीणा का कहना है कि चिकित्सकों की सलाह एवं दवाइयों के परामर्श के आदेश मिल चुके हैं। अब अस्पतालों में भटकने की बजाय ई मित्र केंद्रों पर निर्धारित फीस जमा कराने पर सुविधा मिलना शुरू हो गया है।

राहत

गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीजों को मिलने लगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श और इलाज

खबरें और भी हैं...