पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंगापुर में लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया

गंगापुर में लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

राजकीय सामान्य चिकित्सालय में लैब टेक्नीशियनों ने रविवार को लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन के संस्थापक जेकेखिस जैनसन की स्मृति में निर्धारित समय से एक घंटे अतिरिक्त कार्य किया व संघ के कर्मचारियों के साथ मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरित किए गए।

संघ के जिला उपाध्यक्ष पारस जैन व प्रवक्ता विनय कुमार गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया जा रहा है। जिसका राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया गया। प्रवक्ता विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्मिकों व मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की स्वच्छता व मरीजों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह भदौरिया, संजय कुमार शर्मा, दीपक कुमार गोयल, मुकेश दीक्षित, बलराम मीणा, मदन मोहन गोयल, रामविलास, विजय कुमार गुप्ता, संदीप चौबे, विष्णु सिंह, जाकिर खां, द्वारका प्रसाद गुप्ता व अन्य लैब टेक्नीशियन मौजूद थे।

गंगापुर सिटी. लैब टैक्नीशियन दिवस मनाते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...