कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ मई में निकालेगा रैली
बौंली. कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को हुई। बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि एवं उपस्थित पदाधिकारी।
बौंली| ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक एसबीआई बैंक भवन के पास संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी के मुख्य आतिथ्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि संतोष स्वामी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की बात कही। इस अवसर पर संगठन के सवाई माधोपुर देहात ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ खान, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सैनी, उपजिला प्रमुख श्योपाल माली, नादान गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज सैनी ने संबोधित किया। बैठक में मई माह में होने वाली मोटर साइकिल रैली को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुकुट बिहारी गुर्जर, भरत लाल गुर्जर, लोकसभा महासचिव रामराज मीना, बंटी मीना, दयाराम डोई, गणेश शर्मा आदि थे। बैठक का संचालन मीडिया संयोजक लोकेश सैनी ने किया।
कार्यकारिणी का विस्तार : कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी ने संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर, प्रदेश संयोजक राजेंद्र सेन के निर्देशानुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना, पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीना एवं पूर्व विधायक नवल किशोर मीणा की अभिशषा पर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बौंली में हंसराज सैनी, बामनवास में हकीम बंजारा बैरखण्डी, खण्डार में रामदयाल चौधरी, चौथ का बरवाड़ा में शंकर लाल गुर्जर खिजूरी एवं गंगापुर सिटी शहर में सुनील सैन को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है।
पीएम आवास योजना की मॉनिटरिंग के लिए निगरानी समिति का गठन : कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष स्वामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों के चयन एवं योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए बौंली पंचायत क्षेत्र के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया है। जो ग्राम पंचायतों में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र व्यक्तियों से साथ होने वाले भेदभाव पर निगरानी रखकर उनको योजना का लाभ दिलवाने की पहल करेगी। समिति में उपजिला प्रमुख श्योपाल माली को संयोजक, नंदकिशोर सैनी खिरनी को सहसंयोजक, मुकुट बिहारी गुर्जर रवासा, हंसराज सैनी बौंली, आसिफ खान गंभीरा, भरत लाल गुर्जर खिरनी एवं नादान गुर्जर बासड़ा बने सिंह को सदस्य बनाया है।