गो जप महायज्ञ की पूर्णाहुति
गंगापुर सिटी | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान मे अनेक गो प्रेमियों ने हनुमान जयंती से गो जप महायज्ञ प्रारंभ किया था जिसमें प्रतिदिन 8 माला जप 14 दिन तक किया। इसके बाद रविवार को श्री गोपाल गोशाला में 9 माला के साथ पूर्णाहुति यज्ञ गायत्री परिवार के पंडित सुरेशचंद शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। गो जप महायज्ञ पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने 9 माला जाप कर यज्ञ हवन किया।
विभाग गोसेवा प्रमुख शंभूदयाल ने गोरक्षा का संकल्प सभी को दिलाया और गोमाता के पंचगव्य से स्वास्थ्य रक्षा के सूत्र बताए। जिला गो सेवा प्रमुख राजेश खंडेलवाल एवं पंचगव्य उत्पाद प्रभारी विजय गोयल ने सभी से गो उत्पादों को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा अपनाने का आग्रह किया। गोशाला के मैनेजर राधावल्लभ गुप्ता ने गायों को हरा चारा खिला कर अपनी शादी की सालगिरह गायों के बीच मनाई। गोशाला के अध्यक्ष बलीप्रसाद भोड़ एवं मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने गोशाला के बारे में अवगत करवाया।
कार्यक्रम संयोजक गिर्राज ठीकरिया एवं यज्ञ हवन प्रभारी इंद्रदेव गुप्ता ने सभी गो प्रेमियों को गोसेवा के संस्कार बच्चों में डालने का आग्रह किया। यज्ञ हवन में सात यजमान जोड़े कृपाशंकर उपाध्याय, गिर्राज ठिकरिया, विजय गोयल, राजेश खंडेलवाल, राधाबल्लभ गुप्ता, शंभूदयाल गुप्ता, आशीष रावत सप|ीक बैठे।
पूर्णाहुति पर खंड संघ चालक मोतीलाल रावत, विभाग गोसेवा प्रमुख शंभूदयाल समाधिया, जिला गोसेवा प्रमुख राजेश खंडेलवाल, जिला पंचगव्य प्रमुख विजय गोयल, कार्यक्रम संयोजक गिर्राज ठिकरिया, यज्ञ हवन प्रभारी इंद्रदेव गुप्ता, गोपाल गौशाला अध्यक्ष बलीप्रसाद भोड़, मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय, व्यवस्थापक रामगोपाल गुप्ता, ओमप्रकाश साबुन वाले, मैनेजर राधाबल्लभ, प्रमोद मोदी, राधेश्याम भंडारी, महादेवा, राजेश मित्तल, खंड कार्यवाह बलराम गुर्जर, चेतन गोयल, गायत्री परिवार से पंडित सुरेशचंद शर्मा, दीपचंद गुप्ता, हरिओम शर्मा, बच्चूलाल प्रेमी, बाबूलाल महावर, महादेव गर्ग, बाबूलाल कर्णावत, हरिबल्लभ गुप्ता, भूपेंद्र भूषण कटारा, गोपालसिंह, रामकेशव शास्त्री, गर्वित शुभ उपाध्याय, अजय गोयल, सुरज्ञान गुर्जर, किरोड़ी, बुधराम, रणवीर, साक्षी अग्रवाल, सीता गोयल, अशर्फी देवी, रुक्मणि खंडेलवाल, ललिता ठिकरिया, रामकन्या गुप्ता, ज्योति देवी, राशि रावत, राखी, गायत्री, सीमा सहित अनेक महिला पुरुष गोप्रेमी मौजूद थे।