पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 के पार पहुंचा गंगापुर का तापमान

40 के पार पहुंचा गंगापुर का तापमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी| अप्रैल का महीना आधा बीतने को है और गर्मी के तेवर भी तेज दिखाई दे रहे है। पिछले 2-3 दिनों से गर्मी की अधिकता से लोगों का हाल बेहाल है। रविवार को गंगापुर शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

पिछले 2-3 दिनों से दिन निकलने के बाद से ही सूरज की तेज किरणें पड़ने लगती हंै। तेज किरणों के कारण सुबह के 11 बजे तक तो गर्मी पूरे चरम पर पहुंच जाती है। रविवार को भी तेज धूप से लोग परेशान रहे। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने बेचैनी बढ़ा दी। दिनभर यातायात से आबाद रहने वाली शहर की सड़कों पर दोपहर बाद अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को कम वाहन दिखाई दिए। गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर चलाने पड़े।

मौसम साफ रहने और हवा की गति बढ़ने से सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी की ओर आ रही हंै, ऐसे में अचानक गर्मी बढ़ गई। मौसम वेबसाइट के अनुसार अभी गर्मी के तेवर ऐसे ही रहेंगे। लोगों को गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी। एक-दो दिन में गर्मी और बढ़ेगी।

गर्मी के असर के चलते लोगों ने गर्मी से राहत देने वाले उपकरणों कूलर-पंखे और एसी शुरू कर दिए हंै। इससे पहले लोगों ने पिछले दिनों घरों में रखे कूलर-पंखों को बाहर निकालकर पहले उनकी मरम्मत कराई ताकि गर्मी के मौसम में इनका उपयोग किया जा सके। 2-3 दिन से लगातार पड़ रही गर्मी की अधिकता को देखते हुए लोगों ने कूलर शुरू कर दिए। वहीं इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भी कूलर-पंखे और एसी आदि की खरीद बढ़ गई, साथ ही मरम्मत की दुकानों पर भी कारीगरों को काम के चलते फुर्सत नहीं है।

गर्मी के मौसम के आगाज के साथ ही बाजारों में गर्मी से राहत देने वाले पेय पदार्थ कोल्डड्रिंक, ज्यूस आदि की दुकानें भी जगह-जगह खुल गई हैं। दुकानदारों ने दुकानों के आगे मिट्टी डालकर और मशीनें लगाने के साथ साथ ज्यूस निकालने के लिए विभिन्न फलों और अलग अलग प्रकार की कंपनियों के पेय पदार्थों को रखकर सजाया है। शाम होते ही दुकानदार दुकानों के आगे पानी से छिड़काव कर देते हंै ताकि ग्राहक दुकान की तरफ आकर्षित हो सकंे।

तलावड़ा| उप तहसील मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में रविवार का दिन अप्रैल माह में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और गर्मी से लोग परेशान रहे। अप्रैल में पहली बार तापमान 39 डिग्री को पार कर गया जिससे नारायणपुर टटवाड़ा मुख्य सड़क मार्ग रविवार को सूना-सूना नजर आया।

दुकानदार बरामदे में सुस्ताते नजर आए वहीं जरूरी काम के सिलसिले में आसपास की ढाणियों से कस्बे में आए ग्रामीण सड़क के किनारे पेड़ों की छाया में आराम करते हुए दिखे। पानी की कमी के चलते सब्जियों की बाड़ी भी मुरझाने लगी हैं।

खबरें और भी हैं...