अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा ने बांधे पक्षियों के लिए परिंडे
गंगापुर सिटी| अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की ओर से आज रविवार को परिंडा लगाओ पक्षियों को बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र शर्मा और दर्शनसिंह गुर्जर ने परिंडे बांधकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर शर्मा और गुर्जर ने कहा की गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और इस प्रकार के सामाजिक सरोकार में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए। युवा गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पूरे जिले में 251 परिंडे युवा गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए जाएंगे और इनमें प्रतिदिन पानी डालने की जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी।