कठुआ में मासूम के साथ दरिंदगी करने वालों को दी जाए फांसी की सजा
गंगापुर सिटी | अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को खरेलिया फार्म हाउस पर युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जम्मू के कठुआ में मासूम के साथ दरिंदगी और उसकी हत्या करने के मामले की निंदा की गई और घटना के आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजा गया।