पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज की सभा में वक्ताओं ने एकता व शिक्षा के प्रसार पर िदया बल

ब्राह्मण समाज की सभा में वक्ताओं ने एकता व शिक्षा के प्रसार पर िदया बल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुरामजी की रविवार को निकाली गई शोभायात्रा दशहरा मैदान स्थित परशुराम छात्रावास पहुंची जहां समाज की आमसभा हुई। आमसभा में देव स्थान विभाग के मंत्री राजकुमार रिणवा, दौसा विधायक शंकरलाल शर्मा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, सभापति संगीता बोहरा मंचासीन थे वहीं समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दौसा विधायक ने समाज की एकजुटता और शिक्षित होने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित होने पर ही समाज के बच्चे अच्छे मुकाम हासिल कर सकते है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के पास जो कुछ आशीर्वाद था वह दूसरों को समर्पित कर दिया और अपने बच्चों के लिए भी कुछ नहीं रखा, ऐसे में समाज के लोग अपने बच्चों के भविष्य को निखारने का प्रयास करें। जयपुर में समाज का छात्रावास बन रहा है जहां बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिल सकेगी।

सभापति संगीता बोहरा ने भी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समाज को एकजुट होकर एकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीब हैं वे परिषद में आवास के लिए आवेदन करें और इसमें वे हरसंभव सहयोग करेंगी। पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा ने भी समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया।

समाज के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि समाज के लोगों की सहभागिता से ही परशुराम धर्मशाला का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि वे सभी पदाधिकारियों के साथ साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर समाज के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

गंगापुर सिटी. परशुराम जयंती पर आयोजित सभा में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...