पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से िमलीं प्रधान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से िमलीं प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी. राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधान गायत्री मीणा।

नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

प्रधान और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गायत्री मीणा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की।

प्रधान मीणा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने पूरे देश के 19 राज्यों से ग्रामीण और शहरी निकायों के चुनिंदा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और भरतपुर संभाग से प्रधान गायत्री मीणा ने बैठक में भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पंचायतीराज संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन भी मौजूद थीं। इस दौरान विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका और टिकिट वितरण की नीति पर भी चर्चा हुई। प्रधान मीणा ने बताया कि पंचायतराज व्यवस्था से जुड़े 73वें और 74 वें संशोधन के 25वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस कमेटी के सभी अग्रिम संगठनों द्वारा प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै।

खबरें और भी हैं...