पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्य समाज महिला मंडल ने दो गरीब बेटियों के विवाह में दिए उपहार

आर्य समाज महिला मंडल ने दो गरीब बेटियों के विवाह में दिए उपहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

भगवती नगर स्थित आर्य समाज महिला मंडल की ओर से रविवार को यज्ञ के साथ दो गरीब बालिकाओं के विवाह पर उन्हें सम्मानित किया और उपहार प्रदान किए।

आर्य समाज की महिला मंडल अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता ने बताया कि आर्य समाज की मान्यता के अनुसार दान जरूरतमंद को ही देना चाहिए। आर्य समाज महिला मंडल ने स्वर्गीय रामेश्वर कुमावत व हलकी देवी की दो बेटियों की शादी में उपहार स्वरूप चांदी की दो जोड़ी पायजेब, सोने की दो जोड़ी चुटकी व पांच साडियां, दो डिब्बे मिठाई के व कुछ नकदी देकर दोनों बेटियों के तिलक लगाकर दुल्हन रूप में सम्मानित किया गया।

समारोह के इस अवसर पर गंगापुर सिटी के स्तंभ पंडि़त मदन मोहन आर्य, राधा अग्रवाल, रामप्यारी, शिमला गर्ग, शकुंतला गोयल, सुमन गर्ग, कावेरी शर्मा, अनिता डांस, माया देवी, मधु शर्मा, सीमा देवी, तारा देवी, राधा गुप्ता, कुशला, ममता गुप्ता, ऊषा गुप्ता व गीता डांस आदि मौजूद थीं।

गंगापुर सिटी. आर्य समाज की ओर से आभूषण व उपहार भेंट करते समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...