केक काटकर मनाया बाबा साहेब अंबेडकर का जन्मदिन
गंगापुर सिटी| डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह के पास अंबेडकर पार्क में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने केक काटा साथ ही मोमबत्ती जलाकर अंबेडकर का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वेदप्रकाश सोनवाल, मन्नूलाल तसीवाल, दीपा गुप्ता, लाली देवी, रुक्मणी देवी, रतनलाल, नवीन कुमार, राहुल, यादराम, जगनू पटवारी, राजेन्द्र, लक्ष्मीनारायण, सुरेश, नवल, बाबूलाल, गिर्राज, खेमा पटेल, प्रकाश, सतीश धामोनिया, पूर्व विधायक रामकेश मीणा, राजेश जैमिनी, भरतलाल मीणा, जीतू पाठक, जीतू गोगोरिया, ताज मोहम्मद, रामसहाय गुर्जर व हेमेन्द्र तिवाड़ी आदि मौजूद थे।