विधायक ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
गंगापुर सिटी| विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक मानसिंह गुर्जर ने रविवार को कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधायक ने ग्राम पंचायत हिंगोटया, हीरापुर, तलावड़ा के कई गांवों का दौरा किया। मीडिया प्रभारी आरसी गुर्जर ने बताया कि सुबह 10 बजे विधायक ने हिंगोटिया ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर जनसुनवाई की। इसके बाद राजकीय उच्च मावि में विधायक कोष से 10 लाख की लागत से निर्मित 2 हॉल, बरामदे का विधायक ने लोकार्पण किया।
इस पर रमसा के तहत ब न रहे 3 हॉल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया। हिंगोटया पंचायत में विधायक के साथ पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, मंडल अध्यक्ष मदनमोहन सैनी, सुशील दीक्षित, मगराज सैनी सरपंच, कैलाश सरपंच, धनसिंह पटेल, रकम एडवोकेट, रायसिंह, ओमप्रकाश पटेल, भरतू ब्रह्मवाद, नमो, नवल दनगस, लाला अमरगढ़, कल्लू मेंबर, कैलाश शर्मा, बाबूलाल, प्रिंसिपल विजय सांखला सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। ग्राम पंचायत हीरापुर में अटल केंद्र पर ग्रामीणों ने हीरापुर में डांग विकास योजना के तहत कराए गए कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। डांग विकास योजना के तहत स्वीकृत 14.18 लाख की लागत से राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने लोकार्पण किया। हीरापुर में मक्खन सरपंच, रामेश्वर सरपंच, रामचरण, गूजरमल पटेल व पंच पटेलों ने विधायक व हरिप्रसाद बोहरा का स्वागत किया।