एक सप्ताह पहले लापता हुआ अधेड़ मिला
गंगापुर सिटी| कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन लापता हुआ अधेड़ एक सप्ताह बाद जीआरपी को मिला है। जीआरपी थाना के हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह ने बताया कि तुलापुरा कोटा निवासी भूपेन्द्र पुत्र रंगबहादुर सिंह व उसकी प|ी ममता कोटा-पटना ट्रेन से लखनऊ जा रहे थे। गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहरने के बाद वह डिब्बे में वापस नहीं आया। ट्रेन रवाना हो गई।
भूपेन्द्र की भतीजी अर्चना सिंह ने जीआरपी थाना में भूपेन्द्र सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फेसबुक पर भूपेन्द्र सिंह की फोटो डाली। पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह गंगापुर सिटी के मिर्जापुर में घूम रहा है। जीआरपी मौके पर पहुंची और भूपेन्द्र को जीआरपी थाना ले आई। बाद में परिजनों को सूूचना देने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।