पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडल की 10 ट्रेनों में लगाए बायो टॉयलेट

मंडल की 10 ट्रेनों में लगाए बायो टॉयलेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

रेलवे की ओर से मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों को पर्यावरण फ्रेंडली बनाने के लिए तेजी से जैव शौचालय (बायो टॉयलेट) लगाने कार्य किया जा रहा है। इसके तहत अनारक्षित ट्रेनों में भी यह सुविधा दी जा रही है। 31 मार्च तक रेलवे ने ट्रेनों में करीब एक लाख 25 हजार जैव शौचालय लगाए हैं। यह भारतीय रेलवे के कोच के बेड़े का करीब 60 प्रतिशत है।

कोटा मंडल के 340 कोचों में 282 कोचों में जैव शौचालय स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष बचे कोचों में कोच मरम्मत कारखाने के माध्यम से जैव शौचालय लगाए जाएंगे। रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंडल से चलने वाली कोटा-निजामुद्दीन, कोटा उधमपुर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि में जैव शौचालय लग गए हंै। भारतीय रेलवे की जैव शौचालय परियोजना नई और देश में विकसित टेक्नोलॉजी है। ये टेक्नोलॉजी अपने किस्म की पहली टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल दुनिया में मानव अपशिष्ट को समाप्त करने के लिए किया जा रहा है। इन जैव शौचालयों को पूर्व के स्थान से थोड़ा नीचे लगाया गया है और इनमें गिरने वाला मानव अपशिष्ट एक बैक्टीरिया द्वारा पानी और बायो गैस में बदल दिया जाता है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे में कुल 1530 कोच हैं, इनमें से अब तक 1300 कोचों में बॉयो टैंक लगा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...