पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोपहर तक तेज धूप, अचानक तेज आंधी, बाटोदा टोल धराशायी, शाम को बूंदाबांदी

दोपहर तक तेज धूप, अचानक तेज आंधी, बाटोदा टोल धराशायी, शाम को बूंदाबांदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी . मंगलवार को आए अंधड़ के दौरान उड़ते धूल के गुबार।

नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी

उपखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार शाम पहले अंधड़ के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसके बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आने के बाद गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अन्य दिनों की तरह मंगलवार को दिन निकलने के बाद से सूरज की तेज किरणों के कारण धूप में तेजी आने लगी। सुबह के 11 बजे तक तो सूरज आग उगलने लगा। तेज धूप और लू के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। अचानक तेज हवा का झोका आने से बाटोदा नाका के पोल उखड़ गए और टोल धराशायी हो गया।

शाम करीब 4 बजे एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान पूरी तरह से भूरा दिखाई देने से लोगों को अंधड़ आने का एहसास हो गया। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई और अंधड़ शुरू हो गया। काफी देर तक धूलभरी आंधी चलती रही। अंधड़ के कारण जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। घरों-दफ्तरों व दुकानों में काफी मात्रा में धूल-मिट्टी भर गई। अंधड़ थमने के बाद शाम करीब 5:30 बजे बादल घिर आए और बूंदाबादी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बारिश का दौर चला। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को भी बारिश के बाद गर्मी से काफी राहत मिली।

बाटोदा . सवाई माधोपुर रोड पर बाटोदा टोल नाका अंधड़ के कारण धराशायी हो गया।

खबरें और भी हैं...