पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उप परिवहन कार्यालय अब सप्ताह में पांच दिन खुलेगा

उप परिवहन कार्यालय अब सप्ताह में पांच दिन खुलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी

नहर रोड पर स्थित उप परिवहन कार्यालय अब सप्ताह में पांचों दिन दैनिक रूप से खुलेगा तथा लाइसेंस संबंधित सभी कार्य दैनिक रूप से शुरू हो गए हैं। प्रभारी अधिकारी अशोक शर्मा जादूगर ने बताया कि उप परिवहन कार्यालय का सर्वर खराब हो जाने व चालक लाइसेंस कार्य ऑनलाइन किए जाने के कारण 15 सितंबर 1017 से कार्यालय में लाइसेंस कार्य बंद था। स्टाफ की कमी के चलते कार्यालय सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शुक्रवार को ही खोला जाता था। उन्होंने बताया कि अब लाइसेंस कार्य पूर्ण ऑन लाइन हो जाने व कर्मचारी की उपलब्धता हो जाने के कारण सप्ताह के पांचों दिन दैनिक रूप से कार्यालय खुलेगा।

साथ ही लाइसेंस आदि का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए वाहन पंजीयन व नाम हस्तांतरण, फिटनेस व अन्य कार्य, वाहनों के चेसिस वेरीफिकेशन का कार्य व टी.पी. जारी करने का कार्य भी पूर्व की तरह शुरू हो गया है।

खबरें और भी हैं...