मैसी जैसा कोई ट्रैक्टर नहीं : कपूर
नगर संवाददाता| गंगापुर सिटी
मैसी ट्रैक्टर्स के सवाई माधोपुर व करौली जिले के वितरक गहलोत ट्रैक्टर्स प्रो. लि. हिंडौन रोड पर मैसी ट्रैक्टर्स का भव्य डिलेवरी उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टैफे कंपनी चैन्नई प्रसिडेंट भारतेंदू कपूर, विशिष्ट अतिथि टैफे कंपनी के डीजीएम विजय सिंह एबीपी, आनंद श्रीनिवासन, सीनियर ऐरिया मैनेजर गौरव गुलाटी व राजस्थान सर्विस हैड अशोक कुमार मैनी, सर्विस मैनेजर हेमराज, ऐरिया मैनेजर एलआर मीणा व फिल्ड ऑफिसर रौनक शर्मा थे जबकि अध्यक्षता गहलोत ट्रैक्टर्स के एमडी किशोर सिंह गहलोत ने की।
कंपनी निदेशक सीएल सैनी के अनुसार 31 नए ग्राहकों को ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी गई। टैफे कंपनी के प्रसिडेंट भारतेंदू कपूर ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि टैफे कंपनी 1961 से चैन्नई में ट्रैक्टर्स का उत्पादन कर रही है, वर्तमान में देश के 500 डीलरों के जरिए पूरे देश में मैसी ट्रैक्टर्स की बिक्री व सर्विस की जा रही है। इतना ही नहीं मैसी ट्रैक्टर्स विश्व के 80 देशों में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने सभी को कंपनी के नए मॉडलों के बारे में विस्तार से बताया।
डिलेवरी उत्सव में सवाई माधोपुर व करौली जिले की सभी शाखाओं से ब्रांच मैनेजर व सेल्स स्टाफ मौजूद था। सवाई माधोपुर से माधोसिंह राठौड, बौंली से प्रहलाद सैनी, हिंडौन से मदनमोहन सैनी, करौली से गोपाल सैनी, खंडार से जगदीश चौधरी व बृजमोहन मीणा एवं स्थानीय कंपनी से केआर सैनी, मनोज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, बबलू सैनी, घनश्याम सैनी, ओमप्रकाश व स्थानीय जीएम महेश सैनी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एमडी किशोरसिंह गहलोत ने कार्यक्रम में आए सभी किसानों व अतिथियों का आभार जताया।
गंगापुर सिटी. गहलोत ट्रैक्टर्स पर ग्राहकों का सम्मान करते टेफे कंपनी के अधिकारी।
घर से भागकर गई विवाहित बरामद
बौंली| बौंली थानांतर्गत ग्राम कोलाड़ा से गायब हुई विवाहिता को बौंली पुलिस ने दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पीहर पक्ष में रहने की इच्छा जताई, जिस पर उसे चाचा के सुपुर्द कर दिया। हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कोलाड़ा निवासी राजू रैगर ने 8 दिसंबर को मामला दर्ज करवाया था कि उसकी प|ी पिंकी 3 दिसंबर 2017 की रात को बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने थाने से ही महिला को दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पीहर पक्ष में रहने की इच्छा जताई, जिस पर उसे चाचा ताराचंद के सुपुर्द कर दिया।
मित्रपुरा की लड़की लालसोट से दस्तयाब, पिता को सुपुर्द : मित्रपुरा से गायब हुई एक लड़की को पुलिस ने लालसोट से दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई, जिस पर उसे पिता के सुपुर्द कर दिया। हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि मित्रपुरा निवासी एक लड़की 12 मई को बिना बताए घर से भागकर चली गई थी। इस पर पुलिस ने उसे लालसोट से दस्तयाब कर उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई, जिस पर उसे पिता के सुपुर्द कर दिया।