जोश और उत्साह से ले रहे शिविरार्थी भाग
गंगापुर सिटी| सार्वदेशिक आर्य वीर दल की ओर से अग्रसेन रिसोर्ट में चल रहे संभाग स्तरीय आवासीय जीवन निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर में शिविरार्थी जोश और उत्साह के साथ भाग ले रहे हंै। शिविर के दूसरे दिन शिविरार्थियों को व्यायाम प्रशिक्षण के अंतर्गत सर्वांग सुन्दर व्यायाम के 16 अभ्यास, नियुद्दम, लाठी एवं खेलों में भारत पाकिस्तान, सूर्यमंडल, संख्यामूर्ति, नौ दो ग्यारह आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इससे पहले प्रात:कालीन यज्ञ किया जिसमें आचार्य सोमदेव ने यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व एवं बौद्धिक सत्र के अंतर्गत बुरी आदतों को कैसे छोडें, अच्छी आदतों का विकास कैसे करें, क्रोध पर नियंत्रण कैसे करें आदि के बारे में बताया। नगर संचालक अभिषेक बंसल ने बताया कि शिविर में शिविरार्थियों के 5 वर्ग बनाए गए हैं। मंगलवार को सफाई व्यवस्था के अंतर्गत श्रद्धानंद वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर 20 मई तक चलेगा। इस दौरान शिविर में निरीक्षण के लिए जिला संचालक नरेंद्र आर्य, संजय आर्य, मदन मोहन आर्य, दाऊदयाल, रामदयाल डांस, अरविन्द डांस, बालचंद आर्य, विश्बबन्धु आर्य, मोहित आर्य, मनोज आर्य, संतोष मसावता वाले, आशुतोष आदि का आगमन हुआ।