पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलमित्रों ने लगाए वाहनों पर स्टीकर, दिया जल संरक्षण का संदेश

जलमित्रों ने लगाए वाहनों पर स्टीकर, दिया जल संरक्षण का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंगापुर सिटी

दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे जल मित्र अभियान के तहत मंगलवार को मानव सेवा संस्थान के तत्त्वावधान में वाहनों पर स्टीकर लगाए गए और लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। गौरतलब है कि भास्कर के इस अभियान से शहर के 15 लोग जलमित्र के रूप में जुड़े हुए हैं। मानव सेवा संस्थान की ओर से जलमित्र अभियान के लिए स्टीकर छपवाए गए हैं। अभियान में पहले दिन मंगलवार को करीब 300 वाहनों पर स्टीकर लगाए गए। अभियान के तहत बनवाई गई विनाइल शीटों को शीघ्र ही अस्पताल, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में विधायक मानसिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दैनिक भास्कर के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि भास्कर हमेशा से सामाजिक सरोकारों के जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और जलमित्र अभियान के रूप में यह भास्कर के समाज के साथ जुड़ाव का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भास्कर की यह सोच कि हम जल बना नहीं सकते बस इसे बचा सकते हैं, प्रदर्शित करती है कि समाज और भविष्य के प्रति भास्कर किस कदर वचनबद्ध है।

कार्यक्रम में नप के पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, कौशल बोहरा, संस्थान अध्यक्ष नरदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष होण्डा, सचिव संजय ठीकरिया, सहसचिव विमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष बंसल, संरक्षक ओमप्रकाश धर्मकांटा, महेंद्र दीक्षित, रविमंगल, विजय गोयल, गिर्राज प्रसाद ठीकरिया, कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंह राजपूत, महेश आरेड्या, बसंत रावत, दिनेश करणपुर, देवेश पीतलिया, डिंपल मालधनी, मुकेश बारदाना, अरविन्द तिवाड़ी, राजेंद्र खारवाल, ओमी कटारिया, नवल दनगस, गोविन्द बंसल, बलराम गुर्जर सरपंच, वीरेन्द्र अग्रवाल, दिनेश कुणकटा, आरसी गुर्जर, घासी गुर्जर, राजेश निरमा आदि मौजूद थे। इस मौके पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर नवल पीलोदा को जल मित्र के रूप में स्वागत किया गया।

गंगापुर सिटी. दैनिक भास्कर जल मित्र अभियान के तहत मानव सेवा संस्थान की ओर से वाहनों पर पानी बचाने के स्टीकर लगाते विधायक मानसिंह गुर्जर।

खबरें और भी हैं...